उत्तराखंड

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में हरिद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। महिला एवं बाल अपराधों के प्रति सख्त रुख अपनाते हुए हरिद्वार पुलिस ने नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई भगवानपुर पुलिस द्वारा डिजिटल साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से की गई। पुलिस के अनुसार 16 मार्च को कोतवाली भगवानपुर में पीडि़ता के परिजनों ने तहरीर देकर बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री, जो एक निजी संस्थान में अध्ययनरत है, को आरोपियों ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने भगवानपुर हाईवे स्थित राणा कैफे के पास से आज चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए चारों का चालान कर दिया है। आरोपितों के नाम पते दानिश पुत्र फरमान, निवासी छिदबना, थाना रामपुर मनिहारन, सहारनपुर (उ.प्र.), आजम पुत्र तहसीन, निवासी मोहल्ला टोली, कोतवाली मंगलौर, हरिद्वार, शोयब पुत्र मुर्तजा, निवासी ग्राम शाहपुर, भगवानपुर, हरिद्वार व उमर उर्फ अमन पुत्र मुर्तजा, निवासी ग्राम शाहपुर, भगवानपुर, हरिद्वार बताए गए हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिला एवं बाल अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button