उत्तराखंडदुखद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि

कलयुग दर्शन (24×7)

मो. नदीम (संपादक)

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हादसा देश और विश्व के लिए अत्यंत दुःखद व पीड़ादायक है। राज्य सरकार की संवेदनाएं इस दुःख की घड़ी में मृतकों के परिवारजनों के साथ है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं भी व्यक्ति की।

Related Articles

Back to top button