उत्तराखंड

स्वामी कैलाशानंद गिरी ने किया कन्या पूजन

नवरात्रों में देवी दुर्गा की आराधना से मिलता है करोड़ों गुणा पुण्य फल: स्वामी कैलाशानंद गिरी

कलयुग दर्शन (24×7)

दीपक कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। चैत्र नवरात्र की नवमी पर निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने सिद्धपीठ श्री दक्षिण काली मंदिर में विशेष यंत्र का अर्चन किया और 251 कन्याओं का पूजन कर आशीर्वाद लिया। पूजन के दौरान कन्याओं को माता की चुनरी और उपहार भेंट किए। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि मां दुर्गा की आराधना को समर्पित नवरात्र सनातन धर्म का दिव्य व आलोकिक पर्व है। नवरात्र के नौ दिनों में की जानी वाली देवी दुर्गा की पूजा अर्चना से साधक को करोड़ों गुणा पुण्य फल की प्राप्ति होती है। विशेष यंत्र का अर्चन करने से मां भगवती अपने भक्तों पर विशेष कृपा करती है।

कन्या पूजन का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन करने से जीवन में खुशहाली आती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। कन्या पूजन से समाज में नारी शक्ति को सम्मान मिलता है। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि केवल कन्या पूजन करना ही पर्याप्त नहीं है। बल्कि कन्याओं का संरक्षण, संवर्द्धन, उनकी सुरक्षा और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के अवसर देने का संकल्प भी सभी को लेना चाहिए। स्वामी कैलाशानंद गिरी के शिष्य स्वामी अवंतिकानंद ने बताया कि भक्तों के कल्याण के गुरूदेव की रात्रि पूजा अनवरत रूप से जारी है।

Related Articles

Back to top button