पुराने 15 नंबर बिजली घर के स्थान पर झूला पुल बनाए जाने की मांग की

कलयुग दर्शन (24×7)
सोहन लाल (संवाददाता)
हरिद्वार। कृषि उत्पादन मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष संजय चोपड़ा और व्यापारी नेताओं ने पुराने 15 नंबर बिजली घर के स्थान पर झूला पुल बनाए जाने की मांग की है। संजय चोपड़ा ने कहा कि अगले वर्ष होने वाले कुंभ मेले को देखते हुए बिजली घर के स्थान पर झूला पुल का निर्माण किया जाना चाहिए। 2010 के कुंभ मेले के दौरान लोक निर्माण विभाग ने पुल निर्माण के लिए सर्वे भी किया था। पुल बनने से क्षेत्र का सौंदर्यकरण बढ़ेगा और चारधाम यात्रा व स्नान पर्वो के दौरान भीड़ नियंत्रण में भी मदद मिलेगी। संजय चोपड़ा ने बताया कि पुल बनाए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया है।

मोती बाजार व्यापार मंडल के महामंत्री राजेश खुराना ने कहा कि आगामी कुंभ मेले के दृष्टिगत मेला प्रशासन ने श्रीयंत्र मंदिर के सामने और खड़खड़ी शमशान घाट के समीप दो नए पुल बनाए जाने की घोषणा की है। 15 नंबर बिजली घर के स्थान पर झूल पुल को भी कुंभ मेला प्रशासन को अपनी योजना में शामिल करना चाहिए। मोहित गर्ग, राहुल वर्मा, सुंदरलाल राजपूत, संजय भारद्वाज, शोभराज सिंह, अवधेश कोटियाल, राजेश दुआ, संजय बंसल, राधेश्याम रतूड़ी, श्याम, नितिन, संजय पवार, गोपाल कृष्ण, मनोज, मुकेश, अमित रतूड़ी आदि ने भी पुल बनाए जाने की मांग की।



