NHR भ्रष्टाचार एवं न्याय नियंत्रण संगठन की ऑनलाइन बैठक संपन्न

कलयुग दर्शन (24×7)
सागर कुमार (सह संपादक)
हरिद्वार। NHR भ्रष्टाचार एवं न्याय नियंत्रण संगठन की एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सहभागिता की। बैठक में हरिद्वार से मुकेश कुमार, मंजू बालियान, एस.के. वर्मा, लक्सर से अंकित कुमार, शिवालिक नगर से अंकुल कुमार, रुड़की से वरुण सैनी तथा सहारनपुर से ललिता सहित कुल लगभग 9-10 साथियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने बारी-बारी से अपने विचार साझा किए। चर्चा का मुख्य केंद्र भ्रष्टाचार से जुड़े मुद्दे, संगठन को प्राप्त होने वाली शिकायतों का प्रभावी निस्तारण तथा आम जनमानस एवं असहाय व्यक्तियों की सहायता के लिए ठोस कदम उठाने पर रहा। सभी सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने और समाजहित में सक्रिय रूप से कार्य करने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि भविष्य में संगठन की बैठकें नियमित रूप से ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आयोजित की जाती रहेंगी।



