UKD का संगठन विस्तार, तुषार चौधरी बने महानगर कार्यकारी अध्यक्ष

कलयुग दर्शन (24×7)
मो नदीम (संपादक)
हरिद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) ने संगठन को मजबूती देने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों को देखते हुए हरिद्वार महानगर इकाई में महत्वपूर्ण विस्तार किया है। दल के वरिष्ठ नेतृत्व के निर्देशानुसार, संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे श्री तुषार चौधरी को तत्काल प्रभाव से ‘महानगर कार्यकारी अध्यक्ष’ के पद पर नियुक्त किया गया है।

नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष तुषार चौधरी ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के बाद कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा, “मेरा प्राथमिक उद्देश्य हरिद्वार के हर वार्ड में संगठन की इकाइयों को सक्रिय करना और शिक्षित युवाओं को दल की विचारधारा से जोड़ना है। हम जमीनी मुद्दों पर संघर्ष करेंगे और जनता की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष मजबूती से रखेंगे।” पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उनकी इस पदोन्नति पर हर्ष व्यक्त किया है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष श्री सागर कुमार जी सहित दल के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।



