जयंत चौधरी की जनसभा एतिहासिक होगी: चौधरी नीरपाल

कलयुग दर्शन (24×7)
मो नदीम (संपादक)
हरिद्वार। जिले के गांव झबरेडा में किसानों के बीच पहुंचकर भुल्लन सिंह के आवास पर राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्यमंत्री चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि 2 मई को गुरुकुल नारसन के गांव हरजौली जट्ट में किसानों के महान नेता पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की मूर्ति का अनावरण करने के लिए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी आ रहे है।

मूर्ति अनावरण के अवसर पर जयंत चौधरी विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। अपने नेता के ओजस्वी विचार सुनने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं अपने नेता का जबरदस्त स्वागत करे। चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में राष्ट्रीय लोकदल को संजीवनी देने के लिए और राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत करने के लिए आ रहे है। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता मुकेश चौधरी, राजदीप ढाका, सोनू कुमार, रहमान, सुहेल, दीपचंद, विवेक उपस्थित रहे।



