उत्तराखंड

हरिद्वार में राज्य स्तरीय रेड टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप संपन्न

कलयुग दर्शन (24×7)

नरेश मित्तल (संवाददाता)

हरिद्वार। तृतीय राज्य स्तरीय मिनी जूनियर एवं जूनियर इंटर स्कूल रेड टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 26 व 27 अप्रैल को हरिद्वार में किया गया। प्रतियोगिता में 14 वर्ष से कम एवं 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की टीमों ने हिस्सा लिया। चैंपियनशिप का उद्घाटन यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष अंकुर सैनी व ब्लॉक अध्यक्ष यश शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रदेशभर से आई टीमों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबला देर शाम तक चला, जिसके बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में कांग्रेस नेता धूम सिंह सैनी ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।

हरिद्वार जनपद टीम के ललित कुमार को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द सीरीज’ चुना गया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में स्कोरिंग की जिम्मेदारी रिया सैनी व लक्ष्मी राणा ने निभाई, जबकि अंपायर के रूप में प्रेमवीर सैनी, नमन व सिद्धार्थ सैनी ने भूमिका निभाई। आयोजन को सफल बनाने में ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री रचित कौशिक, भूपेंद्र, गुलाब सिंह व अनिल कुमार का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button