मंगलौर विधानसभा क्षेत्र के गांव हरजौली जट्ट में किसानों के देवता की मूर्ति का अनावरण होगा

कलयुग दर्शन (24×7)
नरेश मित्तल (संवाददाता)
गुरुकुल नारसन गांव गांव जनसंपर्क करते हुए गांव नंगला सलारू में राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि 2 मई को उत्तराखंड में राष्ट्रीय लोकदल की अलख जगाने युवा हृदय सम्राट केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी गुरुकुल नारसन के हरजौली जट्ट में आ रहे है।जयंत चौधरी एक बड़ी जनसभा के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं को बहुत बड़ा संदेश देकर जायेंगे और जनसभा के माध्यम से उत्तराखंड में राष्ट्रीय लोकदल की फिर से जबर्दस्त एंट्री करवाएंगे।

चौधरी नीरपाल सिंह ने मंगलौर विधानसभा क्षेत्र के सभी किसान, मजदूर, नौजवान भाईयों से अपील करते हुए कहा कि अपने प्रिय नेता जयंत चौधरी के विचारों को सुनने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपने नेता का सम्मान, स्वागत करे। रालोद हरिद्वार जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष शारिक चौधरी ने कहा कि चौधरी साहब की मूर्ति का अनावरण ऐतिहासिक पल है।इस सुनहरे पल को यादगार पल बनाना है। इस दौरान गांव नंगला सलारू के प्रधान रोहित चौधरी, चौ राजकुमार,देवराज चौधरी, डॉ यशवीर, राजदीप राणा,रमेश कुमार,मोहित कुमार, प्रवेश कुमार,देवा राणा,पुलकित चौधरी आदि उपस्थित रहे।



