उत्तराखंड

पथरी पावर हाउस के पास नहर में ज्वालापुर निवासी 15 वर्षीय किशोर का शव मिलने से परिजनों में मचा कोहराम

कलयुग दर्शन (24×7)

हिमांशु (संवाददाता)

हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र के मोहल्ला कोटरवान निवासी 15 वर्षीय किशोर फराज पुत्र फरमान का शव पथरी पावर हाउस के पास नहर मिलने से क्षेत्र एवं परिजनों में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार किशोर की बीते 27 अप्रैल की रात को परिजनों से किसी बात को लेकर कहां सुनी हो गई थी। जिससे किशोर नाराज होकर घर से चला गया था। इसके बाद परिजनों ने किशोर काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों द्वारा किशोर को काफी तलाशने के बाद उसकी कोई खबर नहीं मिलने पर मामले की सूचना ज्वालापुर पुलिस को दी गई, जिसके बाद ज्वालापुर पुलिस ने किशोर की तलाश के लिए आसपास के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

पुलिस जांच के दौरान किशोर सीसीटीवी कैमरे में ‌बाल्मीकि बस्ती तक जाता हुआ दिखाई दिया, लेकिन इसके बाद उसका कोई पता नहीं चल पाया। शुक्रवार सुबह किशोर का शव पथरी पावर हाउस के पास नहर में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि किशोर की परिजनों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद वह परिजनों से नाराज होकर घर से निकल गया था। वहीं,पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button