उत्तराखंड

हरिद्वार की वैष्णवी चौहान ने ISCE बोर्ड परीक्षा में किया टॉप, क्षेत्र में खुशी की लहर

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

हरिद्वार। जनपद के लिए गर्व का विषय है कि कक्षा 12 की छात्रा वैष्णवी चौहान ने ISCE बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टॉप स्थान हासिल किया है। वैष्णवी हरिहरानंद पब्लिक स्कूल, कनखल की मेधावी छात्रा हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के दम पर यह बड़ी सफलता प्राप्त की। वैष्णवी चौहान के पिता भजराम चौहान उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं और वर्तमान में पुलिस थाना कोतवाली रुड़की में तैनात हैं। बेटी की इस उपलब्धि से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं पुलिस विभाग एवं क्षेत्रवासियों ने भी गर्व महसूस करते हुए उन्हें बधाई दी है। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने वैष्णवी की इस उपलब्धि को स्कूल के लिए गौरवपूर्ण बताया है।

शिक्षकों का कहना है कि वैष्णवी शुरू से ही पढ़ाई में होनहार रही हैं और उन्होंने निरंतर परिश्रम करते हुए यह मुकाम हासिल किया है। इस सफलता के बाद वैष्णवी ने अपने माता-पिता और गुरुओं को इसका श्रेय दिया है। उन्होंने कहा कि नियमित पढ़ाई, सही मार्गदर्शन और आत्मविश्वास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। वैष्णवी की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे हरिद्वार जनपद में खुशी और उत्साह का माहौल है। यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Related Articles

Back to top button