धूमधाम से मनाया गया हरिहर पुरूषोत्तम भागवत धाम का वार्षिकोत्सव
समाज में धर्म और ज्ञान का जागरण करना ही संत समाज का उद्देश्य: स्वामी हरिचेतनानंद

कलयुग दर्शन (24×7)
राकेश वालिया (संवाददाता)
हरिद्वार। भूपतवाला स्थित हरिहर पुरूषोत्तम भागवत धाम का 15वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित संत सम्मेलन को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद ने कहा कि समाज में धर्म और ज्ञान का जागरण करना ही संत समाज का उद्देश्य है। संतों के सानिध्य में प्राप्त ज्ञान से ही व्यक्ति के कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि महामंडलेश्वर स्वामी जगदीश दास उदासीन सनातन के प्रचार प्रसार में उल्लेखनीय योगदान कर रहे हैं। महामंडलेश्वर स्वामी जगदीश दास उदासीन ने सभी संत महापुरूषों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परमार्थ के लिए जीवन समर्पित करने वाले संत सनातन धर्म संस्कृति के संवाहक हैं। समाज को दिशा दिखाने में संत समाज ने हमेशा ही अग्रणी भूमिका निभायी है। उन्होंने कहा कि संत महापुरूषों के प्रयासों से आज पूरे विश्व में सनातन की पताका फहरा रही है। हरिहर पुरूषोत्तम भागवत धाम की सेवा संस्कृति का विस्तार करते हुए समाज में धर्म और अध्यात्म का प्रसार करना ही उनका उद्देश्य है।

महंत सुयज्ञ मुनि ने कहा कि संत परंपरांओं का पालन करते हुए मानव कल्याण में प्रमुख भूमिका निभा रहे स्वामी जगदीश दास उदासीन विद्वान संत हैं। सनातन के प्रचार प्रसार और मानव कल्याण में उनके योगदान से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। महंत कमलदास ने सभी संत महापुरूषों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में स्वामी भगवत स्वरूप, स्वामी विवेकानंद, महंत देवानंद सरस्वती, स्वामी प्रेमानंद, महंत राघवेंद्र दास, महंत हनुमान दास, महंत प्रकाश मुनि, महंत सूरज दास, महंत नारायण दास पटवारी, स्वामी अनंतानंद गिरी, महंत बिहारी शरण, स्वामी रामनुज, स्वामी ऋषिराम कृष्ण, महंत अरूण दास, महंत सेवा दास, महंत अमर दास, महंत फलाहारी बाबा, महंत अर्जुन दास, महंत हर विष्ण दास, महंत द्वारका दास सहित बड़ी संख्या में संत महापुरूष और श्रद्धालु मौजूद रहे।



