उत्तराखंड

ईंधन बचाओ मुहिम को लेकर डीएम मयूर दीक्षित पैदल पहुंचे कलेक्ट्रेट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को सफल बनाने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों और जनपदवासियों से सहयोग की अपील

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से अपने आवास से कलेक्ट्रेट कार्यालय तक पैदल पहुंचकर संदेश दिया। उन्होंने जनपद के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से इस मुहिम में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि जिनका आवास कार्यालय के निकट है, वे पैदल ही कार्यालय आएं।

डीएम ने बताया कि अधिकतर बैठकों का आयोजन वर्चुअल माध्यम से किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर ही अधिकारियों को बैठक में बुलाया जाएगा। साथ ही उन्होंने बिजली बचत पर जोर देते हुए कार्यालयों में अनावश्यक लाइटों और विद्युत उपकरणों का उपयोग न करने तथा कक्ष से बाहर जाते समय सभी उपकरण बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपदवासियों से भी ईंधन और बिजली बचत अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।

Related Articles

Back to top button