उत्तराखंड

राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट और यूकेडी पार्टी ने चलाया अभियान, महिलाओं ने भी संभाली कमान

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट द्वारा यूकेडी पार्टी कार्यकारिणी के समर्थन में सुमन नगर स्थित मां सरस्वती बसु जूनियर हाईस्कूल, गली नंबर-4 में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने हस्ताक्षर पत्र की जानकारी पार्टी पदाधिकारियों को देते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय सनातनी संगठन का शंखनाद है। उन्होंने कहा कि महाराजा भागीरथ और मां गंगा के सम्मान के लिए यदि शासन-प्रशासन अब भी नहीं जागा तो संगठन बड़ा निर्णय लेने से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने कहा कि संगठन मां गंगा और महाराजा भागीरथ को उचित सम्मान दिलाकर ही रहेगा।

संगठन की महिला पदाधिकारी दीप्ति वर्मा और स्वाति वर्मा ने कहा कि मां गंगा को गंदगी से मुक्त कराने के लिए मातृ शक्ति को आगे आना होगा और घरों से निकलकर जनजागरण करना पड़ेगा। कार्यक्रम के दौरान यूकेडी पार्टी कार्यकारिणी अध्यक्ष तुषार चौधरी ने भी पार्टी से जुड़ी कई घोषणाएं कीं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राहुल सिंह, जिला मंत्री गौरव श्रीवास्तव, जिला मंत्री दिनेश लाल, मां सरस्वती बसु जूनियर हाईस्कूल की संस्थापक डिम्पल शर्मा, विजय कुमार, गोकुल सिंह रावत, यूकेडी हरिद्वार के जिला अध्यक्ष सागर कुमार, महानगर अध्यक्ष मामराज सिंह, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष हरिद्वार यूकेडी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button