उत्तराखंड

ज्वालापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साढ़े नौ लाख की स्मैक समेत तस्कर गिरफ्तार

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करी पर कड़ा प्रहार करते हुए कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के पास से 32.02 ग्राम स्मैक, एक मोबाइल फोन और 320 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद स्मैक की बाजार कीमत करीब साढ़े नौ लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

एसएसपी ने ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक गतिविधियों और नशा तस्करी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के अनुपालन में बाजार चौकी प्रभारी एस आई देवेन्द्र पाल ने कांस्टेबल कपिल गोला और दिनेश कुमार के साथ नहर पटरी रानीपुर झाल पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने सालिम पुत्र मुर्सलीन निवासी ग्राम बहादरपुर खादर, लक्सर को स्मैक समेत गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button