उत्तराखंड

दक्ष मंदिर से लापता नाबालिग को पुलिस ने 12 घंटे में सकुशल बरामद किया

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। कनखल स्थित दक्ष मंदिर में पूजा करने के बहाने घर से निकली एक नाबालिग बालिका को हरिद्वार पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस मुस्तैदी पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने हरिद्वार पुलिस का धन्यवाद जताया। जानकारी के अनुसार 21 मई को कनखल थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली कनखल में तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री दक्ष मंदिर में पूजा करने गई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी।

मामले की गंभीरता और बालिका के नाबालिग होने को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक एवं प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और तकनीकी सहायता के माध्यम से बालिका की लोकेशन ट्रेस की, जो उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के तितावी थाना क्षेत्र में मिली।

Related Articles

Back to top button