निर्मल अखाड़े के सेवादार बहादुर सिंह को संतों ने दी श्रद्धांजलि
हमेशा महसूस होगी सेवादार बहादुर सिंह की कमी: महंत जसविंदर सिंह

कलयुग दर्शन (24×7)
दीपक झा (संवाददाता)
हरिद्वार। कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के सेवादार बहादुर सिंह की षोड़शी पर अखाड़े के संतों ने उन्हे भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। निर्मल अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह शास्त्री महाराज ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि युवा अवस्था में अखाड़े की सेवा में शामिल हुए सेवादार बहादुर सिंह ने पचास वर्ष तक अखाड़े के संतों और श्रद्धालुओं की पूरी लगन से सेवा की। अखाड़े की सेवा में उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। कोठारी महंत जसविंदर सिंह महाराज ने कहा कि सेवादार बहादुर सिंह अत्यन्त ही सरल स्वभाव के व्यक्ति थे।

अखाड़े के सभी संतों का उनसे विशेष स्नेह था। महंत जसविंदर सिंह महाराज ने कहा कि सेवादार बहादुर सिंह का निधन अखाड़े के लिए बड़ी क्षति है। अखाड़े में उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी। श्रद्धांजलि देने वालों में महंत प्यारा सिंह, महंत निर्भय सिंह, संत बलवीर सिंह, महंत खेम सिंह, महंत अरूण दास, महंत गोविंद दास, स्वामी केशवानंद मंहत सुखमन सिंह, मंहत बाबा देवेन्द्र सिंह, मंहत अंग्रेज सिंह, स्वामी कैलाश मुनी, मंहत गुरमीत सिंह मंहत जसकरण सिंह सहित कई संत महंत शामिल रहे।



