उत्तराखंड

राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट (R.S.S.T) महाराजा भागीरथ बिंदु पर यज्ञ एवं भंडारा, स्थापना दिवस पर संकल्प

कलयुग दर्शन (24×7)

दीपक झा (संवाददाता)

हरिद्वार। भूपत वाला गंगा दशहरा एवं संगठन के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट द्वारा भूपतवाला स्थित भागीरथ बिंदु पर भव्य यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन किया गया। महाराजा भागीरथ के चरणों में आहुति देते हुए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने महाराजा भागीरथ व उनके स्थान भागीरथ बिंदु को उसका सम्मान व भव्य स्वरूप दिलाने का सामूहिक संकल्प लिया। यज्ञ में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष *श्री प्रदीप शर्मा* मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला सहारनपुर से पधारे *एन डी न्यूज टीवी के संस्थापक श्री जल सिंह सैनी* ने कहा कि हरिद्वार की टीम के साथ एन डी न्यूज टीवी की पूरी टीम और सहारनपुर-शामली तक के वरिष्ठ नागरिकों का आज इस पवित्र स्थान पर संगठित रूप से एकत्र होना इस बात का प्रमाण है कि अब सरकार को भागीरथ बिंदु को भव्य रूप देना ही पड़ेगा।

हस्ताक्षर अभियान में अग्रणी भूमिका निभा रही दीप्ति वर्मा, स्वाति वर्मा व श्रीमती नीरज चौहान ने कहा कि हम 90 दिनों में अधिक से अधिक सनातनियों के हस्ताक्षर कराकर महाराजा भागीरथ को हरिद्वार में उचित सम्मान दिलाकर रहेंगे। 111 मीटर लंबे हस्ताक्षर पत्र के माध्यम से इस पवित्र स्थल की दुर्दशा को देशभर के सामने लाने का प्रयास जारी रहेगा। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव अलका सैनी,प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता , राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रंजीत मिश्रा, मीना मिश्रा , सिटी जिला अध्यक्ष राहुल सिंह, नीरज चौहान, प्रीति सैनी, डॉ अरविंद सैनी, दिनेश लाल , गौरव श्रीवास्तव, अनुज सैनी, राम बल सैनी बुड्ढा खेड़ा,मुकुल सैनी,कमल सिंह शामली, प्रशांत सैनी ओम प्रकाश सैनी,नीरज सैनी, डॉ सुरेश सैनी रुड़की आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button