उत्तर प्रदेश

युथ एवरेस्ट फाउंडेशन की प्रथम ओपन शूटिंग चैंपियनशिप 2026 का भव्य समापन

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। युवाओं को खेलों के माध्यम से अनुशासन,आत्मविश्वास एवं राष्ट्र निर्माण की भावना से जोड़ने के उद्देश्य से युथ एवरेस्ट फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रथम ओपन शूटिंग चैंपियनशिप 2026 का सफल समापन सहारनपुर शूटिंग रेंज, उत्तम नगर,गलीरा रोड पर उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं राज्यों से आए प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल भावना अनुशासन एवं प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया। समापन समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं को केवल शारीरिक रूप से सशक्त नहीं बनाते बल्कि उनमें धैर्य, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए खेल सबसे प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहे हैं तथा शूटिंग जैसे खेल युवाओं को लक्ष्य के प्रति समर्पण एवं मानसिक दृढ़ता सिखाते हैं प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर राइफल एवं 10 मीटर एयर पिस्टल वर्गों में रोमांचक मुकाबले आयोजित किए गए। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह एवं समर्पण के साथ प्रतियोगिता में भाग लेकर दर्शकों एवं उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया 10 मीटर एयर राइफल वर्ग में प्रथम स्थान मणिकांत शर्मा (मुजफ्फरनगर) द्वितीय स्थान रवि (मुजफ्फरनगर) तृतीय स्थान सेठ आनंदराम जयपूरिया स्कूल, 10 मीटर एयर पिस्टल वर्ग में प्रथम स्थान अक्षित शर्मा (देवबंद) द्वितीय स्थान शैंकी वर्मा (सहारनपुर) तृतीय स्थान हुसैन (सहारनपुर) ने प्राप्त किया प्रतियोगिता में सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल, आशा मॉडर्न स्कूल, डी पी एस स्कूल, के वी सरसावा, जे वी जैन डिग्री कॉलेज एवं उत्तराखंड की टीम सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

आयोजन के दौरान खिलाड़ियों,अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखने को मिला संस्था के संस्थापक अनीश कुमार ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन संघर्ष एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण की प्रेरणा देते हैं उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के अधिक से अधिक युवाओं को खेलों से जोड़कर उन्हें सकारात्मक दिशा प्रदान करना है जिससे वे राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभा सकें सह-संस्थापक शिवानी गर्ग ने कहा कि युवाओं को सही मंच एवं अवसर प्रदान करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है खेल युवाओं में आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करते है सह-संस्थापक प्रिंसी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि संस्था भविष्य में भी युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतु खेल गतिविधियों का आयोजन निरंतर करती रहेगी कार्यक्रम संयोजक ईशान गौर ने बताया कि प्रतियोगिता का सफल आयोजन खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों के सहयोग से संभव हो सका समापन। इस अवसर पर विजेताओं को पदक एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए कार्यक्रम में मयंक, लक्ष्य, सूर्य प्रताप (शूटिंग ट्रेनर, उत्तराखंड), आयुष, अजय सैनी एवं प्रिंसी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button