उत्तराखंड

खिलाड़ियों से मिले जयंत चौधरी

कलयुग दर्शन (24×7)

नरेश मित्तल (संवाददाता)

नई दिल्ली 25, तुगलक रोड पर राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह व प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर ने केंद्रीय मंत्री भारत सरकार जयंत चौधरी से मिलकर खिलाड़ियों की समस्याएं बताई। इस दौरान चौ नीरपाल सिंह व दीपक तोमर ने उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय स्तर के मूकबधिर शूटिंग मेडलिस्ट खिलाड़ियों की जयंत चौधरी से मुलाकात कराई। इस दौरान राष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ियों में यश अहलावत 68 वी नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप 2025 में दो सिल्वर मेडल, अंकुर, गार्गी, ऋषभ चौधरी आदि ने मिलकर अपनी अपनी मांगो को लेकर मांग पत्र भी सौंपा।

मांग पत्र में उत्तर प्रदेश की खेल नीति में सुधार करने की मांग की गई। खिलाड़ियों ने मांग की कि अन्य राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश में भी मूकबधिर राष्ट्रीय मेडलिस्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी, पुरस्कार एवं अन्य खेल सुविधाओं का लाभ मिलना चाहिए। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने सभी खिलाड़ियों की बात को गंभीरता और ध्यानपूर्वक सुना तथा उनकी मांगों को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर खेल नीति में आवश्यक सुधार करने का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रताप लोहिया, युवा जिलाध्यक्ष मेरठ अभिमन्यु ,मनी चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button