उत्तराखंड

2027 चुनाव को लेकर यूकेडी की रणनीतिक बैठक सम्पन्न

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

हरिद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) महानगर अध्यक्ष सागर कुमार प्रजापति के निवास पर आगामी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान, युवाओं की भागीदारी एवं क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष सागर कुमार प्रजापति ने कहा कि यूकेडी हमेशा से उत्तराखंड के हक, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं मूलभूत सुविधाओं की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने का आह्वान किया। बैठक में तुषार चौधरी, कार्यकारी अध्यक्ष महानगर कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन की मूल भावना को बचाने तथा प्रदेश के विकास को नई दिशा देने के लिए यूकेडी को मजबूत करना समय की आवश्यकता है।

आगामी 2027 चुनाव में पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी और प्रदेशवासियों का विश्वास जीतने का कार्य करेगी। बैठक प्रिंस अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ में आगामी रणनीति तैयार करने के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में जनसभाएं, सदस्यता अभियान एवं युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित करने पर भी सहमति बनी। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर 2027 चुनाव में मजबूती के साथ उतरने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी मुकुल कुमार, उपाध्याय महानगर हरिद्वार, रोहित कुमार, संगठन मंत्री महानगर हरिद्वार, दीपक झा, सारविंदर कुमार, मनोज प्रजापति, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button