उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने सहारनपुर पहुंचकर पीड़ित परिवारों को सौंपी आर्थिक सहायता

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमण्डल सहारनपुर जनपद में समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुँचा। ग्राम मोहम्मदपुर कंधेला निवासी रोहित कश्यप को दबंगों द्वारा गला दबाकर मारने के बाद पेट्रोल पेट्रोल से जला दिया गया। नकुड़ विधानसभा के ग्राम छापुर निवासी रवि कश्यप की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। इसी तरह तीसरी घटना में देहात विधानसभा के ग्राम चक हरेटी निवासी सुमित कश्यप की भी सड़क दुर्घटना एमएनआर मृत्यु हो गई थी। चौथी घटना में सहारनपुर की देहात विधानसभा के ग्राम सुभरी महराब निवासी कांशीराम जी के पुत्र धूम सिंह बीएलओ का दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया था। समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने चारों घटनाओं में मृतकों के परिवारों से मिलकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी की ओर से संवेदना प्रकट की तथा पार्टी की ओर से कश्यप समाज के तीन पीड़ित परिवारों को 1-1 लाख रुपये तथा बीएलओ धूम सिंह के परिवार को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि के चेक सौंपे। इस दौरान कैराना सांसद इकरा हसन तथा सहारनपुर लोकसभा के पूर्व सांसद हाजी फज़लूर्रहमान ने अपने संबोधन में पीड़ित परिवारों को भविष्य में भी समाजवादी पार्टी की ओर से हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर पीड़ित दुखी और अपमानित (पीडीए) समाज के साथ समाजवादी पार्टी खड़ी है और ये समाज अब भाजपा की बाँटो और राज करो की साज़िश को समझ चुका है।

सहारनपुर देहात विधायक आशु मलिक बेहट विधायक उमर अली ख़ान ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार में आज आम जनमानस त्रस्त है। लोगों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। ज़िलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद व पूर्व मंत्री मांगेराम कश्यप ने अपने संबोधन में प्रदेश की भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि ये सरकार पीडीए समाज के लोगों ओर अत्याचार की हद पार कर चुकी है। आने वाला कल इस सरकार के अंत का है। इस दौरान संदीप सैनी विधानसभा अध्यक्ष नकुड़, राग़िब अली विधानसभा अध्यक्ष बेहट साजिद चौधरी, हैदर अली पुत्र पूर्व विधायक माविया अली, चौधरी अब्दुल गफूर फैसल सलमानी कार्यालय प्रभारी, फरहाद आलम गाड़ा, चौधरी अबूबकर, चौधरी सुदेश गुज्जर, शीशपाल कश्यप, हाफ़िज़ उवैस, रोहित कश्यप, पूजा कश्यप, सुनील कश्यप, कविता कश्यप, शशि कश्यप, बबीता कश्यप ,हसीन कुरैशी, रईस मलिक चेयरमैन, नदीम गौड़, मुदस्सिर देवबंद, मोहम्मद शहबाज़, फरीद अली, हैदर अली प्रतिनिधि विधायक, सैयद हस्सान पीआरओ व मीडिया प्रभारी पूर्व सांसद वेदपाल पटनी मुदस्सिर आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button