उत्तराखंड

जनकल्याण शिविरों में 851 लोगों की भागीदारी, 150 में से 136 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

कलयुग दर्शन (24×7)

नरेश मित्तल (संवाददाता)

हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद के नगर निगम, नगर पंचायतों, नगर पालिकाओं और विकास खंडों में चौथे दिन भी जनकल्याण शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में कुल 851 लोगों ने भाग लिया तथा 150 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 136 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। हरिद्वार नगर निगम, लंढौरा, भगवानपुर, पिरान कलियर, सुल्तानपुर आदमपुर और विकासखंड भगवानपुर में आयोजित शिविरों में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, लखपति दीदी और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को प्रदान किया गया। शिविरों में जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों और क्षेत्रवासियों की सक्रिय सहभागिता रही।

Related Articles

Back to top button