सड़क सुरक्षा पर सख्ती बढ़ेगी, ओवरस्पीडिंग और नशे में ड्राइविंग पर विशेष अभियान

कलयुग दर्शन (24×7)
मो नदीम (संपादक)
हरिद्वार। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति (DRSC) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ओवरस्पीडिंग, नशे में वाहन चलाने, ओवरलोडिंग, मोबाइल फोन के उपयोग और सीट बेल्ट न लगाने वालों के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए गए। जनवरी से मई 2026 के दौरान पुलिस ने 52,736 चालान और 2,882 वाहन सीज किए, जबकि परिवहन विभाग ने 30,519 चालान और 2,110 वाहन सीज किए। नशे में वाहन चलाने के मामलों में 158 चालान किए गए हैं। बैठक में दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट्स के संयुक्त सर्वेक्षण, राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने तथा सड़क दुर्घटना पीड़ितों को समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम और प्रवर्तन अभियान अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।




