डिजिटल साक्षरता एवं सोशल मीडिया मार्केटिंग प्रशिक्षण से महिला उद्यमियों को मिला नया आयाम

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
सहारनपुर। महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में कार्यरत हैंड इन हैंड इंडिया द्वारा डिजिटल साक्षरता एवं सोशल मीडिया मार्केटिंग विषय पर एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को हैंड इन हैंड इंडिया के सहारनपुर कार्यालय में किया गया इस प्रशिक्षण सत्र का आयोजन और समन्वय जसप्रीत सिंह (प्रोजेक्ट मैनेजर),मास्टर ट्रेनर आभास जैन और हैंड इन हैंड इंडिया के टीम द्वारा किया गया था प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में महिला उद्यमियों एवं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को डिजिटल तकनीकों के उपयोग, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की समझ तथा सोशल मीडिया के माध्यम से अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करना था प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को स्मार्टफोन के प्रभावी उपयोग, डिजिटल भुगतान प्रणालियों, ऑनलाइन व्यापारिक अवसरों तथा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप बिजनेस के माध्यम से ग्राहकों तक पहुंच बनाने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षकों ने बताया कि वर्तमान डिजिटल युग में किसी भी व्यवसाय की सफलता के लिए ऑनलाइन उपस्थिति अत्यंत महत्वपूर्ण है। सोशल मीडिया मार्केटिंग के माध्यम से छोटे एवं घरेलू व्यवसाय भी कम लागत में अधिक ग्राहकों तक पहुंच सकते हैं और अपने उत्पादों एवं सेवाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार कर सकते हैं महिलाओं को आकर्षक उत्पाद फोटो, डिजिटल कंटेंट निर्माण, ग्राहक संवाद एवं ऑनलाइन ब्रांड पहचान विकसित करने के व्यावहारिक तरीके भी सिखाए गए हैंड इन हैंड इंडिया के प्रतिनिधियों ने कहा कि महिलाओं को डिजिटल रूप से सक्षम बनाना समय की आवश्यकता है डिजिटल ज्ञान न केवल उनके व्यवसाय को विस्तार देने में सहायक होगा बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से अधिक आत्मनिर्भर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा प्रशिक्षण में भाग लेने वाली महिलाओं ने कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए कहा कि प्राप्त ज्ञान से वे अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सक्षम होंगी कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को डिजिटल माध्यमों का नियमित उपयोग कर अपने उद्यमों को सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया गया।



