उत्तराखंडप्रशासन

कोतवाली ज्वालापुर पुलिस और एएनटीएफ टीम ने गांजे की खेप समेत तस्कर दबोचा

मुरादाबाद निवासी तस्कर के कब्जे से मिला 21 किलो गांजा

कलयुग दर्शन (24×7)

जमशेद अली (संवाददाता)

हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस और एंटी नॉरकोटिक्स टास्क फोर्स ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर गांजे की बड़ी खेप बरामद की है। आरोपी तस्कर मुरादाबाद से गांजे की खेप लेकर हरिद्वार में सप्लाई करने आया था। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ निरंतर अभियान चला रही है। अभियान के तहत कार्रवाई के लिए थाना स्तर पर टीमों का गठन किया गया है। इसी क्रम में ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लाल पुल अण्डर पास सर्विस रोड पर चेकिंग के दौरान मुरादाबाद से गांजे की खेप लेकर आए जगदीश पुत्र सुरेश निवासी 23 पीएसी आदर्श कॉलोनी निकट काली मंदिर थाना सिविल लाईन जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश को दबोच लिया।

तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 21 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार बरामद गांजे की कीमत लगभग बीस लाख रूपए है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया है। पुलिस टीम में एसएसआई खेमेंद्र गंगवार, एसआई रविन्द्र जोशी, कांस्टेबल अर्जुन चौहान, रवि चौहान, रोहित कुमार, मनोज डोभाल, एएनटीएफ इंस्पेक्टर विजय सिंह, हेड कांस्टेबल सुनील व सतेन्द्र चौधरी शामिल रहे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button