उत्तराखंड

प्रभारी कोतवाली ज्वालापुर द्वारा आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल मनाए जाने को लेकर किया गया गोष्ठी का आयोजन

दोनों समुदाय के गणमान्य व्यक्तियों/पार्षद मौजूद रहे

कलयुग दर्शन (24×7)

विनय कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर चंद्रभान सिंह अधिकारी द्वारा थाना हाजा पर मातमी अखाड़ा/ताजिया अखाड़ा खेलने वाले/दोनों समुदाय के गणमान्य व्यक्तियों/पार्षदों आदि की मौजूदगी में कोतवाली ज्वालापुर पर किया गया गोष्ठी का आयोजन समस्त मौजूद व्यक्तियों से आगामी मुहर्रम पर्व को सकुशल संपन्न कराए जाने की अपील की गई व उच्चाधिकारी गणों के आदेशो/निर्देशों से अवगत कराया गया।

अखाड़ा ताजिया संचालकों को जुलूस को निर्धारित मार्ग से ही निकाले जाने/अनुमति हेतु नगर मजिस्ट्रेट के लेने हेतु भी बताया गया। मौजूद जनप्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि अपने अपने क्षेत्र में अराजक तत्वों को चिन्हित कर अवगत कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा मोहर्रम पर्व को शांति पूर्ण निकाले जाने हेतु बताया गया। जुलूस निकाले जाते समय यातायात व्यवस्था को अवरुद्ध नहीं करेंगे निर्धारित मार्ग से ही जुलूस को निकलेंगे कोई नई प्रथा नहीं शुरू करेंगे। समस्त मौजूद व्यक्तियों द्वारा आगामी मुहर्रम पर्व को सकुशल मनाए जाने हेतु पुलिस का पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया गया।

Related Articles

Back to top button