उत्तराखंड

अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए गए महंत संजय दास को संतों ने दी बधाई

युवा संतों को अखाड़ों से जोड़ना ही सर्वोच्च प्राथमिकता: महंत संजय दास

कलयुग दर्शन (24×7)

राकेश वालिया (संवाददाता)

हरिद्वार। महंत संजय दास को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए संत समाज ने उन्हें बधाई दी है। बाबा हठयोगी एवं महंत विष्णुदास ने कहा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज के परम शिष्य महंत संजय दास विद्वान युवा संत हैं। अखाड़ा परिषद की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रसारित करने में महंत संजय दास निर्णायक भूमिका निभाएंगे। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज एवं महामंत्री श्रीमहंत राजेंद्रदास महाराज का आभार व्यक्त करते हुए महंत संजय दास ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है। उसका निष्ठा व लगन से पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि पूज्य गुरूजनों के मार्गदर्शन में युवा संतों को आगे बढ़ाना और अखाड़ों से जोड़ना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

आगामी हरिद्वार, नासिक व उज्जैन कुंभ मेले में अखाड़ों और संतों की सुविधा तथा हितों के संरक्षण के लिए अखाड़ा परिषद पूरी तत्परता से कार्य करेगी। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज तथा महामंत्री श्रीमहंत राजेंद्रदास के नेतृत्व में अखाड़े और संत समाज सनातन के प्रचार प्रसार तथा संरक्षण के लिए प्रयास तेज करेंगे। महंत प्रेमदास, महंत अंकित दास, महंत रामदास, महंत ईश्वर दास, महंत गणेश दास, महंत जयराम दास, महंत पवित्र दास ने भी महंत संजय दास को बधाई दी।

Related Articles

Back to top button