उत्तराखंड

रामधाम में 65 लाख की सड़क निर्माण योजना शुरू

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के शिवालिकनगर के वार्ड-12 रामधाम में विधायक आदेश चौहान ने लगभग 65 लाख रुपये की लागत से बनने वाली 500 मीटर लंबी सड़क का शुभारंभ किया। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा कृपाल स्कूल से देवनगर, शिवालिकनगर तक बनने वाली इस सड़क से स्थानीय लोगों के साथ-साथ सिडकुल आने-जाने वाले हजारों श्रमिकों और कर्मचारियों को सुविधा मिलेगी। विधायक आदेश चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार क्षेत्र में सड़क, नाली, बिजली, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं का उल्लेख किया। नगरपालिका शिवालिकनगर के सांसद प्रतिनिधि अतुल वशिष्ठ ने विधायक के विकास कार्यों की सराहना की, जबकि सभासद गरिमा सिंह ने कहा कि यह सड़क लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग थी और इसके बनने से आवागमन सुगम होगा।

स्थानीय नागरिकों ने सड़क निर्माण शुरू होने पर विधायक का आभार जताया। इस अवसर पर पूर्व सभासद अशोक मेहता, विपिन चौहान, धर्मपाल सिंह, शिवालिकनगर मंडल उपाध्यक्ष संदीप राठी, अविनाश रोहेला, अंकित श्रीवास्तव, सुजान सिंह बिष्ट, हीरा सिंह बिष्ट, सूरज नेगी, वीरेन्द्र चौधरी, त्रिलोक सिंह, पवन चौहान, रविकांत गुप्ता, विनीत चौहान, बिल्लू चौधरी, राकेश चौधरी, अनुज शर्मा, राजबीर चौधरी, जगदेव चौधरी, आशीष रावत, हरीश कापड़ी, सूरज, गौरव उपाध्याय, नीरज, अंकित गुर्जर, राजकुमार चौहान, कमलाकर शास्त्री, अशोक चौहान, जयपाल सिंह, नाथी राम शेरवाल, दिनेश, प्रभाकर झा, गणेश झा, ओम सिंह, हरिनाम कटियार, त्रिलोक सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं कार्यदाई विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button