कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों को समयबद्ध पूरा करें, पड़ोसी राज्यों से बेहतर समन्वय रखें: सतपाल महाराज

कलयुग दर्शन (24×7)
मो नदीम (संपादक)
हरिद्वार। कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों की समीक्षा के लिए सीसीआर सभागार में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध ढंग से अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान सहित पड़ोसी राज्यों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित कर सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, विश्राम स्थल और अन्य सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कराने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने यातायात, पार्किंग, डायवर्जन और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं का ड्राई रन कराने पर जोर दिया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तैयारियों का प्रस्तुतीकरण दिया, जबकि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर और पुलिस अधीक्षक (यातायात) निशा यादव ने सुरक्षा एवं ट्रैफिक प्रबंधन की जानकारी दी।

गढ़वाल मंडल आयुक्त आनंद स्वरूप ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने बताया कि 2 जुलाई तक चारधाम एवं हेमकुंड साहिब में 42.72 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, नगर निगम मेयर किरण जैसल, विधायक आदेश चौहान, रवि बहादुर, ममता राकेश, वीरेन्द्र, फुरकान अहमद, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी, लव शर्मा, राज्यमंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि, नितिन गौतम, सदस्य मनोज कुमार गौतम, नगर आयुक्त नंदन कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी स्वप्निल अनिरुद्ध, अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेंद्र कुमार, जॉइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, सचिव एचआरडीए प्रत्यूष सिंह सहित अनेक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।



