हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

कलयुग दर्शन (24×7)
सरविन्द्र कुमार (संवाददाता)
हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मोहल्ला झाड़ाना पीठ बाजार निवासी मोईन पुत्र मुख्तियार की तहरीर पर अबुजर, फरहान, हारिश, वेलन उर्फ जुनैद और शाहरुख के खिलाफ 18 जून 2026 को गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने और जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। एसएसपी के निर्देश पर वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रेगुलेटर पुल के पास से फरहान पुत्र उस्मान निवासी मोहल्ला कस्सावान, ज्वालापुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में चौकी बाजार प्रभारी उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह पाल एवं कांस्टेबल देवेंद्र कुमार शामिल रहे।




