उत्तर प्रदेश

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक में 31 जुलाई की सामाजिक समरसता महारैली को सफल बनाने का किया आह्वान

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक में 31 जुलाई को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाली सामाजिक समरसता महारैली को सफल बनाने का संकल्प लिया गया सर्किट हॉउस मे प्रेस वार्ता के दौरान बैठक में पार्टी पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया बैठक में पार्टी हाईकमान के निर्देशों के अनुरूप महारैली की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई इस दौरान सहारनपुर से डॉ. सोहनलाल कश्यप राजवंशी को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने की जानकारी दी गई बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने और 31 जुलाई के “दिल्ली चलो” कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद बाबर गाजी,प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा रितेश जी,राष्ट्रीय सचिव एवं प्रवक्ता दयाराम भार्गव,पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष सुजीत बंजारा,राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद उस्मान राव,गुफरान अहमद जिला अध्यक्ष सोहनलाल कश्यप तथा मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष बृजवीर सिंह सहित सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे पदाधिकारियों ने कहा कि सामाजिक समरसता महारैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ जुटेगा तथा सहारनपुर मंडल से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे।

Related Articles

Back to top button