2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय चौधरी राम शरणदास की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्श और सिद्धांतों को अपनाने का आह्वान किया। अंबाला रोड स्थित पार्टी जिला कार्यालय पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी रामशरण दास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि पार्टी के आजीवन प्रदेश अध्यक्ष रहे चौधरी रामशरण दास ने सदैव ही पार्टी को मजबूत बनाने का काम किया और उन्होंने पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के साथ कदम से कदम मिलते हुए पार्टी को आगे बढ़ाया हमें ऐसे पार्टी के वफादार सिपाही से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए।

पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश शर्मा ने कहा कि चौधरी रामशरण दास ने कभी भी अपने सिद्धांतों और आदर्शों से समझौता नहीं किया सादा जीवन उच्च विचार के विचारधारा को आगे बढ़ते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। कार्यालय प्रभारी एवं पार्टी प्रवक्ता फैसल सलमानी ने चौधरी रामचरण दास को अपना राजनीतिक गुरु बताते हुए कहा कि उनके ही सानिध्य में राजनीतिक करनी सीखी है और उनकी विचारधारा को सर्वाेपरि मन कर आज वह राजनीति कर रहे हैं उन्होंने कहा कि चौधरी रामशरण दास ने जीवन भर पार्टी के प्रति समर्पित होते हुए कार्य के और उनके जीवन पर कभी भी कोई दाग नहीं लगा। ऐसे व्यक्तित्व से हमें प्रेरणा लेकर कार्य करना चाहिए। इस मौके पर अमित जाटव मुस्तकीम राणा कासिफ अल्वी आशु राजपाल दीक्षित देव कुमार सनी वेदपाल आदि मौजूद रहे।



