उत्तर प्रदेश

पंजाबी समाज व व्यापारी समाज द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया पंजाबी नेता राधेश्याम नारंग का सम्मान

कलयुग दर्शन (24×7)

अबलीश कुमार (सहारनपुर संवाददाता)

सहारनपुर। आज कंपनी गार्डन स्थित दीपावली पार्क में एकता मॉर्निंग परिवार द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में पंजाबी नेता राधेश्याम नारंग ने कहा की पंजाबी समाज के स्वाभिमान में कभी कमी नहीं आने दूँगा, खून का कतरा कतरा समाज के काम आएगा। मुझे आज आप लोगो ने इतनी बड़ी संख्या में एकत्रित होकर जो मुझे ये पगड़ी पहनाई है में मरते दम तक इसकी लाज रखूँगा, और रिफ्यूजी और पाकिस्तानी न कहे जाने के लिए क़ानून की माँग को लेकर नारंग ने कहा क़ानून बनाने की माँग को लेकर एक समाज का प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से जल्द ही मुलाक़ात करेंगे। इस लड़ाई को पूरे देश के पंजाबियो को साथ लेकर लड़ूँगा। एकता मॉर्निंग परिवार के प्रधान कपिल मल्होत्रा ने कहा की राधेश्याम नारंग ही पंजाबी समाज के असली सम्मान के हकदार है।

राधेश्याम नारंग समाज की लड़ाई को जमीन स्तर पर लड़ने का काम करते है हर छोटे बड़े समाज के व्यक्ति को सम्मान देकर समाज के दुख सुख में सबसे आगे खड़े रहते है। इस अवसर पर कमल मल्होत्रा, मुकेश मनचंदा, धीरज परूथी, सतपाल गाबा, तुलसी बत्रा, खैराती लाल अरोड़ा, शिव कुमार शर्मा, पुरुषोत्तम वाधवा, यशपाल डाबर, प्रेम नाथ, राजू सुखीजा, ओपी जैन, मनोहर लाल बाठला, नरेश तनेजा, मांडी सेठी, विनय दाहुजा, अनिल छाबड़ा, सुनील अरोड़ा, आशुतोष बतरा सुनील चुग, सुभाष धमीजा, नरेश मक्कड़, विनीत कर्णवाल, संजय कर्णवाल, ललित पोपली, राजीव भारती, पुष्पेंद्र नारंग, कृष्ण लाल गुंबर, विनोद अनेजा, मुरली खन्ना, मदन लाल नारंग, दिनेश चावला, गगन कर्णवाल, विकास कर्णवाल पूरण फुटेला, रोहित नारंग, सार्थक नारंग सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button