उत्तराखंड

ऋषिकेश में 219 करोड़ की 51 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

ऋषिकेश में आदरणीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह जी (सेवानिवृत्त) के साथ देहरादून जनपद के विकास को नई गति देने वाली 219 करोड़ से अधिक लागत की 51 महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उपस्थित देवतुल्य जनता को संबोधित करते हुए प्रदेश के विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के प्रति हमारी सरकार की प्रतिबद्धता को साझा किया।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में बीते पाँच वर्ष सेवा, सुशासन और समर्पण के भाव से उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहे हैं। इस अवधि में हमारी सरकार ने केवल योजनाओं की घोषणा नहीं की, बल्कि दूरदर्शी, साहसिक और जनहितकारी निर्णयों के माध्यम से विकास की नई कार्य संस्कृति स्थापित की है।

समान नागरिक संहिता (UCC), देश का सबसे कठोर नकलरोधी कानून, सख्त भू-कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून तथा अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम जैसे ऐतिहासिक निर्णय इसी संकल्प के सशक्त उदाहरण हैं, जिनमें जनहित और प्रदेशहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी के स्नेह, विश्वास और सहयोग से विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप विकसित, आत्मनिर्भर, सुरक्षित एवं श्रेष्ठ उत्तराखंड के निर्माण की यह यात्रा आगे भी पूरी प्रतिबद्धता, संवेदनशीलता और दृढ़ संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ती रहेगी।

इस अवसर पर माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री Ajay Tamta जी, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री Mahendra Bhatt जी, श्री नरेश बंसल जी, पूर्व मुख्यमंत्री Dr.Ramesh Pokhriyal Nishank जी समेत माननीय कैबिनेट मंत्रीगण एवं माननीय विधायकगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button