श्री गंगोत्री धाम के रावल श्री शिव प्रकाश जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त, लोकसेवा के लिए मिली नई प्रेरणा

कलयुग दर्शन (24×7)
नरेश मित्तल (संवाददाता)
हरिद्वार। हरिद्वार स्थित निज कार्यालय में श्री गंगोत्री धाम के परम आदरणीय रावल श्री शिव प्रकाश जी महाराज का सानिध्य एवं पावन आशीर्वाद प्राप्त हुआ। इस अवसर पर आध्यात्मिक वातावरण में विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई तथा महाराज जी ने लोककल्याण और जनसेवा के कार्यों को समर्पित भाव से आगे बढ़ाने का संदेश दिया। इस अवसर पर कहा गया कि पूज्य रावल श्री शिव प्रकाश जी महाराज का स्नेह, आशीर्वचन एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन सदैव लोकसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करता है। उनके आशीर्वाद से समाजहित और जनकल्याण के कार्यों को और अधिक समर्पण के साथ करने का संकल्प भी व्यक्त किया गया। अंत में प्रभु से प्रार्थना की गई कि पूज्य महाराज का स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन सदैव सभी पर बना रहे तथा समाज में सुख, शांति और समृद्धि का संचार होता रहे। इस अवसर पर लक्की वर्मा सचिन तिवारी कार्तिक पनेरू और तुषार उपस्थित रहे।




