उत्तराखंड

शिव विहार विकास समिति की बैठक आयोजित

कलयुग दर्शन (24×7)

सोहन लाल (संवाददाता)

हरिद्वार। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर की बैठक का आयोजन समिति के शिव विहार स्थित कार्यालय में किया गया। बैठक में कालोनी में घरों के सामने लावारिस गाडियां खडी करने से आने जाने में परेशानी तथा रात में असामाजिक तत्वों द्वारा गाड़ियों, टैम्पो, विक्रम आदि में बैठकर नशा करने के मुद्दे पर विचार विमर्श के बाद पुलिस विभाग के माध्यम से ऐसी गाड़ियों को हटवाने, बरसात में फैलने वाली बीमारियों से बचाव के लिए कालोनीवासियों को साफ सफाई के प्रति जागरूक करने का निर्णय लिया गया।

बैठक के दौरान कालोनीवासियों से कालोनी में आने वाले दूध, फल, सब्जी विक्रेता तथा भिखारियों के आधार कार्ड अवश्य देखने तथा संदिग्ध होने पर समिति अध्यक्ष एवं पुलिस को सूचना देेने की अपील भी की गयी। बैठक में डा.केपीएस चौहान, डा.एसपी चमोली, अविनेश कौशिक, सतीश चौहान, विनीत चौहान, सत्यपाल सिंह दीवान, दीपक चौहान, रामनाथ पटवारी, एडवोकेट कुशलपाल सिंह चौहान, छोटेलाल शर्मा, कविता गुप्ता, रीना, प्रशांत कुमार चौहान, तुषार कौशिक, एडवोकेट अखिलेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button