उत्तराखंड

पूर्व केंद्रीय शस्त्र पुलिस बल कार्मिक वेलफेयर एसोसिएशन की संगोष्ठी आयोजित

कलयुग दर्शन (24×7)

पारस कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। पूर्व केंद्रीय शस्त्र पुलिस बल कार्मिक वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक संगोष्ठी का आयोजन संगठन के कोषाध्यक्ष राजकुमार रवि के सलेमपुर स्थित आवास पर किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट रूपचंद आजाद की अध्यक्षता व सचिव राजीव शर्मा के संचालन में आयोजित संगोष्ठी में पेंशन, एरियर आदि मुद्दों पर चर्चा की गयी और सीजीएचएस डायरेक्टर से वार्ता करने का निर्णय लिया गया।

अध्यक्ष एडवोकेट रूपचंद आजाद ने बताया कि समय मिलने पर सभी को सूचित किया जाएगा और हरिद्वार में सीजीएचएस डिस्पेंसरी व पैनल में हरिद्वार के हॉस्पिटल शामिल करने आदि विषयों पर वार्ता की जाएगी। संगोष्ठी में अध्यक्ष एडवोकेट रूपचंद आजाद, सचिव राजीव शर्मा, राजकुमार रवि, धर्मपाल, सोमदत, सहदेव शर्मा, वीरेंद्र चौहान, सुनील कुमार आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button