उत्तराखंड

हरिद्वार में नशे के खिलाफ सख्ती, एन सीओआरडी बैठक में डीएम के निर्देश पर कार्रवाई तेज

कलयुग दर्शन (24×7)

सोहन लाल (संवाददाता)

हरिद्वार। डीएम मयूर दीक्षित के निर्देशन में जिला कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में एन सीओआरडी समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने, नशा मुक्ति केंद्रों की मॉनिटरिंग और जन जागरूकता अभियान की समीक्षा की गई। बैठक में निर्देश दिए गए कि संभावित क्लैंडेस्टाइन लैब पर कड़ी निगरानी रखी जाए और प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री रोकने के लिए नियमित चेकिंग अभियान चलाया जाए।

साथ ही सीबीएसई, आईसीएसई सहित सभी स्कूल-कॉलेजों में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अधिकारियों को ग्राम पंचायतों, शहरी क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थानों पर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाकर नशा मुक्त भारत अभियान को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Back to top button