उत्तराखंड

भक्तों के समस्त कष्ट दूर कर देते हैं श्री हरि: स्वामी हरिचेतनानंद

कलयुग दर्शन (24×7)

राकेश वालिया (ब्यूरो चीफ)

हरिद्वार। कथाव्यास महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने खड़खड़ी स्थित निर्धन निकेतन आश्रम में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कहा कि श्री हरि अपने भक्तों के समस्त कष्टों को दूर कर देते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान अपने भक्तों की हमेशा रक्षा करते हैं। भक्त की पुकार पर भगवान दौड़े चले आते हैं। उन्होंने कहा कि भक्त और भगवान की कथा श्रीमद् भागवत भगवान के प्रति भक्ति, प्रेम और समर्पण का संदेश देती है। जो श्रद्धालु पूर्ण समर्पण भाव से भगवान की भक्ति करते हैं। उनके जीवन में किसी प्रकार का कष्ट नहीं रहता।

निर्धन निकेतन आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी ऋषि रामकृष्ण महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने से मन और विचार शुद्ध हो जाते हैं। जिससे सात्विक विचारों का उदय होता है। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा भय दूर कर मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करती है। सभी को पूर्ण श्रद्धा और विश्वास से श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करना चाहिए और कथा से मिले ज्ञान को आचरण में धारण करना चाहिए। कथा के मुख्य यजमान राजेंद्र बंसल ने सभी संतों का स्वागत किया और आशीर्वाद लिया।

Related Articles

Back to top button