महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने लिया 2027 में जीत का संकल्प

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर अंबाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय में महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने महाराजा दक्ष प्रजापति के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों और सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि महाराजा दक्ष प्रजापति ने अपना संपूर्ण जीवन समाज के उत्थान और जनकल्याण के लिए समर्पित किया। उनके आदर्श आज भी समाज को नई दिशा देने की प्रेरणा देते हैं। जिला पंचायत सदस्य ममता चौधरी, प्रदेश आमंत्रित सदस्य रतन यादव तथा वरिष्ठ सपा नेता फैयाज मलिक ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा प्रजापति समाज को सम्मान दिया है और इसी सम्मान की परंपरा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया है।

जिला कार्यालय प्रभारी एवं पार्टी प्रवक्ता फैसल सलमानी तथा महानगर अध्यक्ष कासिफ अल्वी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) को मजबूत करते हुए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करें। कार्यक्रम में पार्षद फहाद सलीम, नागेंद्र राणा, डॉ. नरेश कश्यप, महेंद्र, राकेश, जिंदा हसन, हसन कुरैशी, राजकुमार बिरला, मोनू बिरला, हाजी खुर्शीद, योगेश प्रधान, वेदपाल पटनी सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



