उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्थायी समिति की बैठक सम्पन्न,पत्रकारों से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्थायी समिति की बैठक का आयोजन किया गया बैठक में जनपद के पत्रकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई पत्रकारों के हितों, उनकी समस्याओं तथा उनके समाधान के संबंध में सुझाव प्रस्तुत किए गए। बैठक में पत्रकारों के लिए आवश्यक सुविधाओं, प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय तथा पत्रकारों के कार्य को सुगम बनाने से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पत्रकारों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा मीडिया और प्रशासन के बीच सकारात्मक संवाद बनाए रखा जाए। बैठक में स्थायी समिति के सदस्यों, संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं पत्रकार प्रतिनिधियों ने अपने-अपने सुझाव रखे। इस दौरान पत्रकारों मे राजेश जैन, अलोक तनेजा, आसिफ अन्सारी, सैय्यद मशकुर, संजय चौधरी, नावाज़िश खान, सतीश आज़ाद आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button