उत्तर प्रदेश

थाना मण्डी पुलिस द्वारा 03 चोरो को किया गया गिरफ्तार

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उपरोक्त चोरी की घटनाओं का शीघ्र अनावरण हेतु टीम गठित कर तत्काल आदेश निर्देश दिये गये इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण मे तथा थाना कोतवाली मण्डी प्रभारी निरीक्षक सतपाल भाटी के कुशल नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा गस्त व चैकिंग के दौरान मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1.तौसीफ पुत्र तौफीक निवासी नूरबस्ती गैस गोदाम मन्नत वाली गली थाना कोतवाली नगर सहारनपुर 2.आबिद पुत्र अख्लाख निवासी बंजारो का मौहल्ला थाना मंडी सहारनपुर 3.सलमान पुत्र आश मौहम्मद निवासी मौहल्ला कुआ पट्टी कस्बा व थाना इंचौली मेरठ को जै0वी0 जैन इण्टर कालेज के बराबर से खाताखेडी जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तगणों के कब्जे से 03 एसी के आउटडोर,ए0सी0 के कॉपर का तार,01 स्टेपलाईजर, 01 इंवर्टर, ए0सी0 के कॉपर के पाईप व आउटडोर के पार्टस अलग-अलग टुकडो मे खुले हुए बरामद किये गये गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्तों में धारा 317(2)/61(2) बीएनएस की वृद्धि की गई व घटना में प्रयुक्त ई- रिक्शा UP 11 DT 9473 को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया तथा उपरोक्त घटनाओं में शामिल अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है गिरफ्तार अभियुक्तगणो के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button