जिला गंगा संरक्षण समिति की 75वीं बैठक सम्पन्न, गंगा में गंदगी, अतिक्रमण व प्रदूषण रोकने के सख्त निर्देश

कलयुग दर्शन (24×7)
मो नदीम (संपादक)
हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) स्वप्निल अनिरुद्ध की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जिला गंगा संरक्षण समिति की 75वीं बैठक आयोजित हुई। बैठक में गंगा संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, घाटों की स्वच्छता, अतिक्रमण रोकने, सीवेज प्रबंधन एवं एसटीपी संचालन की समीक्षा की गई। डीएफओ ने गंगा में कूड़ा-करकट और बिना उपचारित सीवेज जाने से रोकने, घाटों पर अतिक्रमण हटाने, जनजागरूकता बढ़ाने तथा सभी विभागों को समन्वय के साथ समयबद्ध कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक का संचालन जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे सत्यदेव आर्य ने किया। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.के. सिंह, मीनाक्षी मित्तल, दीपक गोस्वामी, मोहम्मद मुस्तफा खां, मीरा रावत, कमल किशोर कफाल्टिया, कैलाश चन्द्र टम्टा, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. रश्मि सिंह, हेमचंद्र, अनुज बंसल सहित जिला गंगा संरक्षण समिति के सदस्य एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।



