मां भगवती जन सेवा समिति का 11 दिवसीय विशाल भंडारा संपन्न
अंतिम दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, हजारों शिव भक्तों ने ग्रहण किया महाप्रसाद

कलयुग दर्शन (24×7)
पारस कुमार (संवाददाता)
हरिद्वार। मां भगवती जन सेवा समिति द्वारा गंग नहर पटरी, लोहा पुल से करीब 500 मीटर ज्वालापुर की ओर आयोजित 11 दिवसीय विशाल भंडारे का रविवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ समापन हुआ। अंतिम दिन हजारों श्रद्धालुओं ने आयोजन स्थल पहुंचकर मां भगवती का महाप्रसाद ग्रहण किया और धर्मलाभ अर्जित किया। समापन अवसर पर मां भगवती का विशेष श्रृंगार कर भव्य आरती की गई। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन कर भंडारे का शुभारंभ हुआ। भक्ति संगीत और मां भगवती के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश उपाध्याय ने 11 दिनों तक निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले पदाधिकारियों और सेवादारों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले ग्रामवासियों, कॉलोनीवासियों, दानदाताओं, धर्मप्रेमी लोगों, पुलिस-प्रशासन और स्थानीय निवासियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश उपाध्याय, उपाध्यक्ष तुलसी राम शर्मा, सचिव: सतीश शर्मा, कोषाध्यक्ष शिव कुमार शर्मा, मीडिया प्रभारी संतोष पांडे, कार्यकारिणी सदस्य सुनील मिश्रा, सोनू राणा, अनिल उपाध्याय नेक राम, सुरजीत राणा, विनोद कुमार, सुभाष कश्यप, शोभित शर्मा, सारित त्रिपाठी सहित समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।



