आस्थाउत्तराखंड

भाईचारे और तीज-त्योहार का नजारा केवल भारत में ही देखने को मिलता है: इसरार सलमानी

कलयुग दर्शन (24×7)

मो. नदीम (संपादक)

हरिद्वार। हिंदू मुस्लिम ईसाई व सिख सभी धर्म के लोगों को जोड़ने का महीना है माह-ए-रमजान। इसरार सलमानी ने कहा कि इस महीने में मुस्लिम समुदाय खास तौर पर ख्याल रखते हैं कि उसके किसी भी बात से कोई नाराज ना हो। यह हमारे देश की खासियत है की इतनी अधिक जनसंख्या और इतने धर्म संप्रदाय होने के बावजूद सब मिलजुल कर रहते चले आ रहे हैं। इसलिए भारत को सबसे अच्छा देश माना जाता है। इसरार सलमानी ने कहा कि हमारे देश में सभी त्योहार मिलजुल कर मनाए जाते हैं चाहे ईद हो या दिवाली या फिर होली, सभी धर्म के लोग मिलजुल कर मानते हैं। हमारी दुआ है कि इस रमजान में हमारे बीच का प्यार मोहब्बत और आपसी भाईचारा और मजबूत हो। भाईचारे और तीज-त्योहार का ऐसा नजारा केवल भारत में ही देखने को मिल सकता है। जहां सभी धर्म व मजहब के लोग एक साथ प्रार्थना और दुआएं करते है।

Related Articles

Back to top button