उत्तराखंड

वैश्य बंधु समाज की महिला विंग ने उल्लास से मनाई हरियाली तीज, सीमा और अंजलि अग्रवाल बनीं तीज क्वीन

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की महिला विंग की ओर से हरियाली तीज महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर तीज क्वीन, मेहंदी रचे हाथ प्रतियोगिता सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीतों पर जमकर नृत्य कर कार्यक्रम में रंग भर दिया। कार्यक्रम में सीमा और अंजलि अग्रवाल को तीज क्वीन चुना गया। कार्यक्रम संयोजक दीपिका गुप्ता एवं सहसंयोजक प्रीति गुप्ता ने सभी को हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तीज महोत्सव नारी शक्ति और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है। यह पर्व हमें अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देता है। ऐसे आयोजन आपसी भाईचारे और एकता को मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर नरेश रानी गर्ग ने कहा कि परंपराएं और संस्कृति ही हमारी पहचान हैं। महिलाएं परिवार का संरक्षण करती हैं और उनके मार्गदर्शन में ही परिवार आगे बढ़ता है। त्योहार हमें समाज को संस्कार और एकता की सीख देते हैं। संस्कारवान परिवार ही राष्ट्र की उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान करते हैं। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज की महिलाएं आज प्रत्येक क्षेत्र में अपनी भागीदारी निभा रही हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक दीपिका गुप्ता, सहसंयोजक प्रीति गुप्ता, राधा गोयल, पूजा गुप्ता, गौरी गर्ग, विनीशा गर्ग, शालू गर्ग, निधि बंसल, ध्वनि अग्रवाल, दृष्टि गर्ग, साक्षी अग्रवाल, वर्षा गुप्ता, अलका अग्रवाल सहित सभी महिला सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button