उत्तराखंड

सृष्टि के प्रमुख देव हैं भगवान शिव: स्वामी कैलाशानंद गिरी

कलयुग दर्शन (24×7)

राकेश वालिया (ब्यूरो चीफ)

हरिद्वार। श्री दक्षिण काली मंदिर में आयोजित निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज की पूरे सावन चलने वाली विशेष शिव आराधना निरंतर जारी है। लोक कल्याणक की कामना के साथ स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज लगभग 18 घंटे एक ही आसन में बैठकर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ निर्बाध रूप से रूद्राभिषेक करते हैं। रूद्राभिषेक में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन शामिल होते हैं। देश शाम साधना को विश्राम देकर स्वामी कैलाशानंद गिरी श्रद्धालुओं को आशीवर्चन प्रदान करते हैं। श्रद्धालुओं को शिव महिमा से अवगत कराते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी ने कहा कि भगवान शिव सृष्टि के प्रमुख देव हैं।

पूरी सृष्टि से भगवान शिव से ही उत्पन्न होती है और उनमें ही समाहित हो जाती है। संसार के कल्याण के लिए विषपान करने वाले भगवान शिव भक्तों की सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न होेेे जाते हैं और सभी मनोकामनाएं पूर्ण कर देते हैं। उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालु प्रतिदिन पूर्ण विधि विधान से भगवान शिव की आराधना करें। भगवान शिव की आराधना से कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा। इस अवसर पर स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, स्वामी कृष्णानंद ब्रह्मचारी, स्वामी बालमुकंुदानंद ब्रह्मचारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button