उत्तराखंड

बहादराबाद में नहर पटरी पर दिखा हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में मची दहशत

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। बहादराबाद क्षेत्र में रविवार दोपहर नहर पटरी के पास अचानक करीब आधा दर्जन हाथियों का झुंड दिखाई देने से अफरा-तफरी मच गई। हाथियों को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी, जिससे क्षेत्र में कुछ देर तक भय का माहौल बना रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथियों का झुंड काफी देर तक नहर पटरी के आसपास घूमता रहा। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने आसपास के लोगों को सतर्क किया और हाथियों से दूरी बनाए रखने की अपील की। लोगों को आशंका रही कि हाथियों का झुंड आबादी की ओर बढ़ सकता है।

कुछ समय बाद हाथी धीरे-धीरे जंगल की ओर लौट गए, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में अक्सर हाथियों की आवाजाही बनी रहती है, जिससे खेतों और नहर पटरी के आसपास आने-जाने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों की आवाजाही वाले क्षेत्रों में नियमित निगरानी बढ़ाने की मांग की है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि हाथियों के दिखाई देने पर उनके नजदीक न जाएं, भीड़ न लगाएं और उन्हें उकसाने की कोशिश न करें।

Related Articles

Back to top button