शहीद स्मारक स्थल पर धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

कलयुग दर्शन (24×7)
पारस कुमार (संवाददाता)
रुड़की। आर्य समाज नंद विहार, रुड़की एवं शहीद भगत सिंह आदर्श युवा मंच के संयुक्त तत्वावधान में सुनहरा स्थित शहीद स्मारक स्थल पर 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर देश के लिए शहीद हुए वीर-वीरांगनाओं को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के ब्रह्मा ऋषिपाल आर्य रहे, जबकि यज्ञमान के रूप में सुभाष सैनी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती बबिता सैनी ने सहभागिता की। समारोह का आयोजन एवं संचालन जिला आर्य समाज प्रधान आर्य हरपाल सिंह सैनी ने किया। पूर्व मेयर रुड़की गौरव गोयल, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी ऋषिपाल आर्य एवं संजय चौबे सहित समाजसेवियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया।

आर्य समाज के प्रसिद्ध भजनोपदेशक आर्य चेतराम ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत कर वातावरण को राष्ट्रप्रेम से भर दिया। पूर्व मेयर गौरव गोयल ने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए शहीद स्मारक स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर शहीद भगत सिंह आदर्श युवा मंच के अध्यक्ष नीरज सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेता नवीन कुमार जैन एडवोकेट, भाजपा नेत्री श्रीमती मिथलेश सैनी, दीपा सैनी, शारदा, रविंद्र सैनी, सौ सिंह सैनी, पवन योगाचार्य, पुष्पेंद्र आर्य, तरुण अग्रवाल, सोनू आर्य, एडवोकेट अनुज सैनी, कपिल सैनी, रणबीर सिंह, राजकुमार मतलबपुर, इमरान देशभक्त, अनूप शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।



